ॐ श्री गुरुवे नमः
अध्यात्म और कारण
नमस्ते,
अध्यात्म : स्वयं के तत्व का अध्ययन
कारण : किसी घटना के लिए कोई और घटना को
जिम्मेदार ठहराना
अस्तित्व : संपूर्णता, सब कुछ
जब
व्यक्ति आध्यात्मिक मार्ग पर चलना शुरू करता है, तो कभी ना कभी यह प्रश्न अवश्य
व्यक्ति के मन में आता है, की वह कौन-सा कारण था कि मैं आध्यात्मिक मार्ग पर आया।
किसी
भी व्यक्ति का अध्यात्म की और झुकाव चाहे जिज्ञासा हो, या दुख हो, जब तक वह
व्यक्ति साधक नहीं होता, वह इस के लिए क्या कारण है, उस में उलझा रहता है।
जिज्ञासा का कारण क्या था, दुख का कारण क्या था।
अध्यात्म में कारण का क्या महत्त्व है, आज उसके बारे में जानेंगे।